Author: संवाददाता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद जैसे ऊनी शॉल, मफलर, स्टोल, टोपी, ज्वैलरी, गलीचे, कांगड़ा चित्रकला, चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, पूलें, जैकेट इत्यादि विश्व भर के उपभोक्ताओं में लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प एवं हथकरघा वस्तुओं को ऑनलाइन करने से यह सम्भव हो पाया है। www.himcrafts.com नामक वेबसाइट पर महिलाओं और पुरूषों के लिए हथकरघा उत्पादों के अनेक प्रकार के रंग, डिज़ाइन व साइज़ उपलब्ध हैं। अब खरीददार जब चाहें अपने मनपसंद उत्पाद का ऑर्डर वैबसाइट पर देकर घर बैठे पा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पाद कॉरपोरेशन ने राज्य में हस्तशिल्प…

Read More

शिमला: तीन दिवसीय जैविक मेला व फूड फैस्टिवल शिमला के इंन्दिरा गांधी खेल परिसर में 10 जून से 12 जून 2010 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल 10 जून, 2010 को करेंगे। इस प्रकार का राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है। कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जैविक मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय जैविक कृषि केन्द्र और कृषि वित्त निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम…

Read More

शिमला: मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में चाय उद्योग को जैविक खेती के माध्यम से पुनर्जीवित करेगी और इस कार्य के लिए चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 150 हैक्टेयर से अधिक भूमि पर एक चाय बागान स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री गत सायं केेंद्रीय वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री ऐ.के. मंगोतरा, भारतीय टी बोर्ड के अध्यक्ष श्री वासुदेवा और भारतीय स्पाईस बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुरियन के साथ एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाय प्रेमियों के मध्य कांगड़ा चाय को लोकप्रिय बनाने, इसका पेटेंट…

Read More

शिमला: केन्द्रीय पर्यटन, आवास एवं शहरी ग़रीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा ने पर्यटन विभाग द्वारा कंडाघाट के होटल डेस्टिनेशन में आयोजित ‘हिमाचल हाट’ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की असीमित संभावनाएं हैं और अभी भी ऐसे अनछुए क्षेत्र हैं, जहां पर्यटन का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार के पर्यटन के विस्तार को लेकर बनाई जा रही दीर्घकालीन योजनाओं में हर संभव सहायता और प्रोत्साहन देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल हाट मेला सरकारी तथा निजी भागीदारी का ऐसा…

Read More

अलीगढ़: सर सैयद अहमद खान के धर्मनिरपेक्षता के संदेश लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक मिशन चलाया और इसी मिशन का हिस्सा अमुवि के शोध-छात्र जसीम मौहम्मद ने राष्ट्रीय साप्ताहिक अंग्रेजी पत्रिका, नयो अलीगेरीयन’ का प्रथम संस्करण का शुभारम्भ अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षाविद प्रो0 अबुल कलाम कासमी (साहित्य एकादमी एवार्ड-2009 उर्दू) प्रो0 रज़ाउल्लाह खान (अध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग अमुवि), प्रो0 ए0आर0फतिही डायरेक्टर, सी0सी0एस0 आई0एल0, अमुवि एवं जाने माने कवि जॉनी फॉस्टर ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया। नयो अलीगेरीयन एक शैक्षणिक-सामाजिक पत्रिका है, प्रो0 कासमी ने कहा की पत्रिका मनुष्य को सभ्य बनाती हे और…

Read More

शिमला: 8.80 कि.मी. लम्बी महत्वाकांक्षी रोहतांग सुरंग परियोजना का निर्माण कार्य इस वर्ष जून से आरंभ होगा। इसे फरवरी, 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज यहां सीमा सड़क संगठन की रोहतांग टनल परियोजना के मुख्य अभियंता श्री पी.के. महाजन के साथ हुई एक बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था, जिन्होंने जनजातीय लाहौल घाटी के लोगों को बर्फवारी के दौरान रोहतांग दर्रे के बंद हो जाने के कारण होने वाली मुश्किलों को देखते हुए इस परियोजना को…

Read More

शिमला: उद्योग तथा रोजगार एवं श्रम मंत्री श्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी उद्योगों, जलविद्युत परियोजनाओं तथा अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के हितों को देखते हुए उन्हें पहचान पत्र जारी करना अनिवार्य बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 24 हजार 899 पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। श्री कपूर ने यह जानकारी आज यहां राज्य अनुबंध श्रमिक सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के संगठित एवं गै़र-संगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आवास सुविधा प्रदान करने के…

Read More

हरिपुरधार: मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज सिरमौर जिले के हरिपुरधार में नए राजकीय महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण की आधारशिला रखी, जिसे 2.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस पूरे कालेज परिसर की लागत आठ करोड़ रुपये होगी। इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सिरमौर जिले में गत दो वर्षो के दौरान विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर 95 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिले में 287 किलोमीटर लम्बी नई सड़कों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले…

Read More

शिमला: प्रदेशभर में आज 63वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिवस पर जिला मुख्यालयों, उप-मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। ध्वजारोहण, भव्य मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोहों के मुख्य आकर्षण रहे। राज्य स्तरीय समारोह शिमला जिला के रोहड़ू में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने ध्वजारोहण किया तथा पुलिस, होमगार्ड एवं एनसीसी द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड की अगुआई डी.एस.पी. श्री पुनीत रघु ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की प्रदेश के विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए इसे एक आदर्श, विकसित एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने…

Read More

नाहन: उपमण्डल अधिकारी पांवटा साहिब मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार पांवटा साहिब उपमण्डल के नैनीधार में प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 102 मामले आए जिनमें से 95 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे हेतु भेजा गया। इस अवसर पर नैनीधार के आसपास से आए लोगों ने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, कल्याण विभाग, कृषि, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति संबंधी तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं बारे उपमण्डलाधिकारी को अवगत…

Read More