Author: संवाददाता

शिमला: क्वींस बेटन रीले का हिमाचल में प्रवेश होने पर पर ऊना जिला के मैहतपुर में आज भव्य स्वागत किया गया, जहां हजारों की संख्या में बच्चे इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए एकत्रित हुए थे। क्वींस बेटन रीले आज चण्डीगढ़ से मैहतपुर पहुंची जहां मुख्य संसदीय सचिव श्री सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह बग्गा, नोडल अधिकारी एवं निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल श्री जे.आर. कटवाल, उपायुक्त श्री के.आर. भारती, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष पटियाल, स्थानीय लोगों तथा जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका जोरदार स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश अलोम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष श्री…

Read More

लंदन: (मा.वा.): आज जबकि दुनिया माइकल जैक्सन की पहली पुण्यतिथि पर शोक मना रही है | वहीं 2009 न्यू यॉर्क टाइम्स सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक “अनमास्क्ड: द फ़ायनल इयर्स ऑफ़ माइकल जैक्सन” के लेखक इयान हेल्पेरिन ने “गोन टू सून” रिलीज़ की है जो पॉप के इस शहंशाह की आकस्मिक और रहस्यमय मृत्यु के आसपास घूमने वाला सबसे ज़्यादा नई जानकारी का गैर आधिकारिक वृत्तचित्र है। “गोन टू सून” में हेल्पेरिन जैक्सन के शिविर में गए हैं और वहाँ उन्होंने माइकल जैक्सन और इस सितारे के सबसे विश्वसनीय मित्रों और कर्मचारियों कीए इस सितारे की मृत्यु से पहले और बाद…

Read More

हमीरपुर: जिले में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है और राज्य सरकार इसके विस्तार के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज हमीरपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में 16.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पॉंच मंजिला इलैक्ट्रॉनिक एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्लॉक के भवन की आधारशिला रखने के अवसर पर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए 5 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 3 हमीरपुर जिले से होकर गुजरेगंे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के होटल प्रबन्धन संस्थान में…

Read More

शिमला: शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि जो जे.बी.टी प्रशिक्षु अपना प्रशिक्षण जारी रखना चाहते हैं, वे अपने संबंधित प्रधानाचार्यों को 15 जून, 2010 तक लिखित रूप से सूचित करें, ताकि ऐसे इच्छुक प्रशिक्षुओं का निर्धारित प्रशिक्षण जारी रखने के बारे मंे उचित निर्णय लिया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि जिन प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण बिना आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है तथा जिन प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षु 10 जून तक प्रशिक्षण के लिए वापिस आ गए हैं, उनका प्रशिक्षण यथावत् जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 5 जून, 2010 को जे.बी.टी प्रशिक्षुओं के साथ हुई वार्ता…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद जैसे ऊनी शॉल, मफलर, स्टोल, टोपी, ज्वैलरी, गलीचे, कांगड़ा चित्रकला, चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, पूलें, जैकेट इत्यादि विश्व भर के उपभोक्ताओं में लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प एवं हथकरघा वस्तुओं को ऑनलाइन करने से यह सम्भव हो पाया है। www.himcrafts.com नामक वेबसाइट पर महिलाओं और पुरूषों के लिए हथकरघा उत्पादों के अनेक प्रकार के रंग, डिज़ाइन व साइज़ उपलब्ध हैं। अब खरीददार जब चाहें अपने मनपसंद उत्पाद का ऑर्डर वैबसाइट पर देकर घर बैठे पा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पाद कॉरपोरेशन ने राज्य में हस्तशिल्प…

Read More

शिमला: तीन दिवसीय जैविक मेला व फूड फैस्टिवल शिमला के इंन्दिरा गांधी खेल परिसर में 10 जून से 12 जून 2010 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल 10 जून, 2010 को करेंगे। इस प्रकार का राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है। कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जैविक मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय जैविक कृषि केन्द्र और कृषि वित्त निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम…

Read More

शिमला: मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में चाय उद्योग को जैविक खेती के माध्यम से पुनर्जीवित करेगी और इस कार्य के लिए चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 150 हैक्टेयर से अधिक भूमि पर एक चाय बागान स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री गत सायं केेंद्रीय वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री ऐ.के. मंगोतरा, भारतीय टी बोर्ड के अध्यक्ष श्री वासुदेवा और भारतीय स्पाईस बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुरियन के साथ एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाय प्रेमियों के मध्य कांगड़ा चाय को लोकप्रिय बनाने, इसका पेटेंट…

Read More

शिमला: केन्द्रीय पर्यटन, आवास एवं शहरी ग़रीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा ने पर्यटन विभाग द्वारा कंडाघाट के होटल डेस्टिनेशन में आयोजित ‘हिमाचल हाट’ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की असीमित संभावनाएं हैं और अभी भी ऐसे अनछुए क्षेत्र हैं, जहां पर्यटन का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार के पर्यटन के विस्तार को लेकर बनाई जा रही दीर्घकालीन योजनाओं में हर संभव सहायता और प्रोत्साहन देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल हाट मेला सरकारी तथा निजी भागीदारी का ऐसा…

Read More

अलीगढ़: सर सैयद अहमद खान के धर्मनिरपेक्षता के संदेश लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक मिशन चलाया और इसी मिशन का हिस्सा अमुवि के शोध-छात्र जसीम मौहम्मद ने राष्ट्रीय साप्ताहिक अंग्रेजी पत्रिका, नयो अलीगेरीयन’ का प्रथम संस्करण का शुभारम्भ अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षाविद प्रो0 अबुल कलाम कासमी (साहित्य एकादमी एवार्ड-2009 उर्दू) प्रो0 रज़ाउल्लाह खान (अध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग अमुवि), प्रो0 ए0आर0फतिही डायरेक्टर, सी0सी0एस0 आई0एल0, अमुवि एवं जाने माने कवि जॉनी फॉस्टर ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया। नयो अलीगेरीयन एक शैक्षणिक-सामाजिक पत्रिका है, प्रो0 कासमी ने कहा की पत्रिका मनुष्य को सभ्य बनाती हे और…

Read More

शिमला: 8.80 कि.मी. लम्बी महत्वाकांक्षी रोहतांग सुरंग परियोजना का निर्माण कार्य इस वर्ष जून से आरंभ होगा। इसे फरवरी, 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज यहां सीमा सड़क संगठन की रोहतांग टनल परियोजना के मुख्य अभियंता श्री पी.के. महाजन के साथ हुई एक बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था, जिन्होंने जनजातीय लाहौल घाटी के लोगों को बर्फवारी के दौरान रोहतांग दर्रे के बंद हो जाने के कारण होने वाली मुश्किलों को देखते हुए इस परियोजना को…

Read More