Author: संवाददाता

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन की एक विशेष बैठक रविवार को मंच के अध्यक्ष प्रदीप मंमगाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नए सदस्यों को जोडऩे और जनसेवा के कार्यों को विस्तार एवं गति देने पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में निर्माणाधीन भवन की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही मंच के सभी सदस्यों ने महिला सदस्यों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान सिरमौर कल्याण मंच सोलन के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन सिरमौर कल्याण मंच के महासचिव यशपाल कपूर…

Read More

सोलन: जिला सोलन की आराध्य देवी मां शूलिनी 117 दिन बाद दोबारा अपने गर्भगृह में विराजमान हो गई। इसके चलते शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे।  मां शूलिनी को गर्भ में विराजमान करने से पहले पांच दिन तक मंदिर में अनुष्टान हुआ और 11 बजे माता अपने गर्भगृह में प्रवेश कर गई। इससे पहले मंदिर में भजन-कीर्तन चलता रहा और फिर माता के कल्याणों ने माता की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया। ऐसे में अब श्रद्वालुओं को माता के दर्शन सीधे गर्भगृह से होंगे। सोलन प्रशासन की ओर से एसडीएम पूनम बंसल…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला, चौपाल उपमंडल, तहसील कुपवी, ग्राम धार चांदना में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से लगभग साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (आयु 40 वर्ष) के घर से चरस बरामद कर ली है। पुलिस के एक विशेष दल ने बुधवार देर रात मोहन के घर पर अचानक पुहंच कर तलाशी ली और तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 7.687 किलोग्राम चरस…

Read More

सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज “समग्र स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की एक टीम ने मिलकर स्कूल परिसर में स्वास्थ्य जाँच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। चिकित्सकों की टीम ने पैरा-मेडिकल स्टाफ़ के साथ कक्षा प्री- नर्सरी से बारहवीं तक के छात्रों की व्यापक स्वास्थ्य जाँच की। शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा, छात्रों को सामान्य रोगों के बारे में शिक्षित करना, विशेष रूप से बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों और उन्हें रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपायों पर ज़ोर देना शामिल था। छात्रों को खाने के पैटर्न और भोजन विकल्पों के…

Read More

सोलन: 1st (पहली) NCC गल्र्ज बटालियन सोलन के मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आयोजित पीपइंग सेरेमनी में धर्मशाला कॉलेज में तैनात लेफ्टिनेंट मोनिका शर्मा को पदोन्नत कर कैप्टन बनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुमिता मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं के सर्वागींण विकास की बात कही। इस अवसर पर पदोन्नत कैप्टन मोनिका शर्मा को पदोन्नति पर बधाई दी। पीपइंग सेरेमनी के उपरांत एनसीसी बटालियन के प्रमुख अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 1st NCC गल्र्ज बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने की। इसमें एनसीसी…

Read More

सोलन: न्याय विभाग, भारत सरकार के द्वारा जन-जन तक अपनी जनहित सेवाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक दिवसीय स्टेट लेवल टेली लॉ कार्यशाला एवं मेले का आयोजन रायत बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर डिजिटल टेक्नोलॉजी व गर्वनेंस डॉ. निपुण जिंदल ने किया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी अतिरिक्त सचिव हिमाचल प्रदेश लीगल सर्विस अथॉरिर्टी, एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, अशोक चोहान राज्य प्रमुख सीसीएस विशेष रूप से शिरकत की। न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित टेली लॉ सर्विस के अंतर्गत वकीलों द्वारा लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता…

Read More

सोलन: गांधी समारक निधि के स्थापना के डायमंड जुबली पर नई दिल्ली में गांधी पीस फांउडेशन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में सोलन के लेखक विनोद भारद्वाज की किताब गांधी इन शिमला पर चर्चा हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि  के अध्यक्ष रामचंद्र राही ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन गांधी स्मारक निधि के महासचिव संजय सिंह ने किया। सम्मेलन में देश के 19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विनोद भारद्वाज ने इस सम्मेलन में शिरकत की। अपनी पुस्तक की जानकारी देते हुए विनोद भारद्वाज ने गांधी के शिमला प्रवास पर लिखी अपनी पुस्तक गांधी इन शिमला, पर चर्चा करते हुए…

Read More

सोलन: कुरूक्षेत्र के श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह स्थान हिमाचल प्रदेश की टीम ने युगल मुकाबले में हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया। हिमाचल प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 25 महिला व पुरूष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल इस आधुनिक भारतीय खेल में ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर हो रहा है। यह खेल प्रदेश में अपनी  अलग पहचान…

Read More

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत होने के बावजूद धूमल मुख्यमंत्री पद हासिल करने से चूक गए। ‘एक्सिडेंटल चीफ़ मिनिस्टर’ जयराम ठाकुर पद संभालने के बाद एक बार भी प्रेम कुमार धूमल…

Read More

शिमला: नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने आज हमीरपुर में कहा कि हिमाचल में 4 जून को BJP की सरकार बनेंगी। जयराम ठाकुर ने यह दावा भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक देविंदर कुमार भुट्टो व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और आशीष शर्मा के साथ आज हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल के हिमाचल के लिए किए गए कार्य सबके लिए प्रेरणा है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार संकट में है।…

Read More