Author: रविंद्र सिंह

सिरसा । इनेलो द्वारा जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर को गुडग़ांव में आयोजित की जाने वाली हरियाणा सम्मान दिवस रैली में शामिल होने हेतू जनता को न्यौता देने के लिए ऐलनाबाद के विधायक एवं खेलरत्न अभय सिंह चौटाला हलका ऐलनाबाद का 4 दिवसीय दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी डॉ. हरि सिंह भारी ने बताया कि ऐलनाबाद के विधायक कल 27 अक्तूबर को प्रात: 9:20 मिनट से हलका ऐलनाबाद के गांव अमृतसर खुर्द से अपना दौरा आरंभ करेंगे। जबकि 28 अक्तूबर को प्रात:9 बजे गांव बुढ़ीमेड़ी से 29 अक्तूबर को गांव बकरियांवाली से…

Read More

सिरसा: बीती रात सिरसा जिला के गांव माधोसिंघाना में शराब का ठेका चलाने वाले दो पार्टनरों के बीच हुई कहासुनी में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके मार डाला। गांव मोडियाखेड़ा निवासी 32 वर्षीय कुल्लू उर्फ कुलवंत की अपने साथी ठेकेदार कन्हैया लाल पुत्र रामजीलाल निवासी माधोसिंघाना से मनमुटाव चल रहा था। मृतक के पिता दयालचंद ने बताया कि कुलवंत व माधोसिंघाना निवासी कन्हैया लाल का पार्टनशिप में माधोसिंघाना में शराब का ठेका चला रहे थे। कुछ दिनों से हिसाब में गड़बड़ी को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीती…

Read More

सिरसा:  हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-22 टीम का कैप्टन अभिमन्यु इन्सां बीते दिवस शाह सतनाम जी स्टेडियम क्रिकेट एकेडमी पहुंचा। जहाँ एकेडमी के अध्यक्ष जसमीत सिंह इन्सां, कोच चरणजीत सिंह इन्सां व उसके सभी साथियों ने उसे त्रिपुरा के साथ अंडर-22 का मैच जीतने व टीम की कप्तानी मिलने पर बधाई दी। हाल ही में सी नायडू ट्रॉफी का दूसरा मैच अभिमन्यु की कप्तानी में त्रिपुरा में खेला गया। दूसरी पारी में अभिमन्यु ने 120 रन बना कर और विकेट कीपिंग में उन्होने 4 कैच लेकर अपनी टीम की विजय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस ट्रॉफी का अगला मैच झारखंड…

Read More

सिरसा:  सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अशोक तंवर ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून की सिफारिशों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से देश की 80 करोड़ की अबादी को सस्ते दाम पर खाद्य उपलब्ध करवाने की घोषणा से स्पष्ट है कि इससे लोगों का जीवन बेहतर होगा व जनता को महगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षा सोनिया गंाधी की यह दुरगामी सोच है कि गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे प्रत्येक…

Read More

सिरसा:  सन 1945 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई थी जिसका उद्देश्य दुनिया युद्ध की विकराल विभीषिका से बचाना और देशों के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित करना था. उक्त शब्द सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर बोलते हुए स्कूल प्रशासक शोभा इन्सां ने कहे. उन्होने कहा कि आज के विश्व परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र संघ अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है. संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में बच्चों को यू एन ओ के बारे…

Read More

सिरसा: प्रदेश की गौशालाओं में गोबर व गौमूत्र से बिजली व गैस उत्पादन के लिए केंद्रीय अक्षय ऊर्जा विभाग को एक नई परियोजना भेजी जाएगी जिससे सभी गौशालाओं में बिजली व गैस उत्पादन के सयंत्र स्थापित किए जा सकेंगे। यह बात सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने आज स्थानीय पंचायत भवन में ‘गौ संरक्षण एवं गौ महत्ता’ की संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कही। आज आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी में देश भर से आए गौ विशेषज्ञों ने भाग लिया और गाय के दूध, गोबर व गौमूत्र से बनने वाले पदार्थों के बारे के बारे में विस्तार से बताया…

Read More

चंडीगढ़:  ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिये जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के दो एक्सईएन और दो उपमण्डल अभियंताओं (एसडीई) को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज निलम्बित किया है। मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मण्डल नम्बर 2, सिरसा में नियुक्त एक्सईएन बिक्रम सिंह को निलम्बित किया है और आदेश दिये हैं कि उसे डीलिंग कर्मचारियों के साथ नियम-7 के तहत चार्जशीट किया जाये। दो उप मण्डल अभियंताओं, जिन्हें निलम्बित किया गया है, में आरपी मक्कड़ और तरूण गर्ग शामिल हैं। गलती के लिये उत्तरदायी डीलिंग कर्मचारियों को भी निलम्बित किया गया है। निर्धारित मानदण्डों के अनुसार कार्य करवाने की बजाय…

Read More

हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के नेहरू पुस्तकालय में 28 से 30 अक्तूबर तक विशाल पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर 28 अक्तूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कृषि से संबंधित सभी पहलुओं जैसे मौलिक विज्ञान, पशुचिकित्सा, पशुपालन, कृषि व्यवसाय प्रबंधन एवं कृषि और गृहविज्ञान से जुड़ा नवीनतम साहित्य प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में दिल्ली व अन्य सुदूर शहरों से आए 10 जाने-माने प्रकाशक अपना साहित्य प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त विषयों से जुड़े शैक्षणिक…

Read More

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि हरियाणा के उन सभी खिलाडिय़ों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जिन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन कोई पदक नहीं जीत पाए हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश:15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये एवं पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का निर्णय पहले ही लिया जा चकुा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 54 खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया तथा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 32 पदक जीते, जिनमें 17…

Read More

चण्डीगढ़:  ने तुरन्त प्रभाव से 11 सैक्शन अधिकारियों को लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नति उपरान्त काडा पंचकूला कार्यालय के संजिव जैन को निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के कार्यालय में, महाप्रबन्धक हरियाणा राज्य परिवहन, हिसार कार्यालय के कृष्ण कुमार पिलानी को मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नारनौल के कार्यालय में तथा कार्यकारी अभियंता हुडा मंडल, अम्बाला के पवेन्द्र कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, पंचकूला के कार्यालय में लगाया गया है। इसी प्रकार निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, चण्डीगढ़ कार्यालय के मनोज कुमार को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, पंचकूला के कार्यालय में,…

Read More