Author: रविंद्र सिंह

सिरसा:  दशहरा का त्यौहार इस बात से भी अवगत करवाता है कि हमें रावण की तरह अहंकारी नहीं होना चाहिए और देश और समाज की भलाई के लिए जो भी हो सके ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। यह बात हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने आज स्थानीय हुडा ग्राऊंड में श्रीरामा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दशहरा पर्व समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कही। करीब 5 बजकर 55 मिनट पर गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व उनके अनुज गोबिंद कांडा द्वारा रावण दहन किया गया। इस अवसर श्री कांडा ने कहा कि हमें भगवान राम…

Read More

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पोलिथीन थैलों की री-साईकलिंग, भण्डारण और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस समय पैकिंग सामग्री के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने का प्रस्ताव नहीं किया गया है, जिस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलीथीन की थैलियों के रीसाईकलिंग, भण्डारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि यह…

Read More

चण्डीगढ़: हरियाणा के खेल मंत्री गोपाल कांडा ने इनेलो द्वारा प्रदेश की खेल उपलब्धियों का राजनीतिकरण करने एवं इसका झूठा श्रेय लेने के प्रयासों की कटु निंदा की है। इनेलो पर तीखा हमला बोलते हुए श्री कांडा ने कहा कि तत्कालीन सरकार के दौरान प्रदेश में खिलाडिय़ों व खेल को समुचित बढावा देने के बजाए केवल अपने पारिवारिक एवं राजनैतिक स्वार्थों को साधने पर जोर था। जिसके चलते अभय चौटाला को हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसे खेल विरोधी फैसले की कोई दूसरी मिसाल पूरे विश्व में कहीं नहीं मिलती और इससे इनेलो के खेल प्रेम…

Read More

चंडीगढ़:  राष्ट्रमण्डल खेलों में हरियाणा के सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को मारूति कारें दी जाएंगी। मारूति उद्योग का लम्बे समय से हरियाणा से जुड़े रहने के दृष्टिगत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस मामले को मारूति उद्योग लि०, गुडग़ांव के प्रबन्धन के समक्ष रखा, जिस पर प्रबन्धन ने मारूति की ओर से हरियाणा के खिलाडिय़ों को कार देने के श्री हुड्डा के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी। श्री हुड्डा पहली नवम्बर को हरियाणा दिवस के अवसर पर सोनीपत में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में खिलाडिय़ों को नई मारूति कारों की चाबियां सौंपेंगे।हरियाणा के 15…

Read More

सिरसा: विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में आज सैंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों जागरूकता रैली निकालकर लोगों को खाद्य सामग्री बचाने का संदेश दिया। छात्रों ने इस अवसर पर दिशा स्कूल के विशेष बच्चों के साथ लंच भी किया। विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में एमएसजी ग्लोरियस इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जोकि शाह सतनाम जी नगर, कल्याणनगर, प्रीतनगर, बेगू रोड़ इत्यादि से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्रों ने अपने हाथों मे होर्डिग्स व बैनर थामे हुए थे, जिन पर खाद्य सामग्री बचाने का संदेश दिया हुआ था। ‘डोंट वेस्ट फूड, यूनाइटिड फार…

Read More

चंडीगढ़: इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए हरियाणा के पूर्व शहरी विकास मन्त्री सुभाष गोयल को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का फिर से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। अजय सिंह चौटाला ने बताया कि हुड्डा सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में…

Read More

चण्डीगढ़:  हरियाणा पुलिस भर्ती चयन केंद्र, कुरुक्षेत्र में सिपाही (जनरल ड्यूटी) पदों की भर्ती के लिए 18 अक्टूबर से सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में शुरू किया जा रहा है।एक पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आज झज्जर में बताया कि उक्त पदों की भर्ती के लिए 18 अक्टूबर को सामान्य वर्ग के पंजीकरण संख्या 1 से 400 तक, 19 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 401 से 750 तक, 20 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 751 से 1000 तक, 21 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 1001 से 1420 तक, 25 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 1421 से 1750 तक,…

Read More

सिरसा: जिले में मुख्य रसायन दुर्घटनाओं और उनके निपटान के लिए आज जिला आपातकालीन गु्रप के चेयरमैन एवं उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले में किसी भी बढ़ी आपदा से संबंधित घटना को रोकने और ऐसे संकट के समय अपनी भूमिका सही निभाने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिला आपातकालीन गु्रप के चेयरमैन एवं उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों को अपनी भूमिका सही निभानी चाहिए और अपने संसाधनों का सही प्रयोग करके ऐसा तरीका ढूंढना चाहिए जिससे जानमाल और वातावरण का कम से कम नुकसान हो।…

Read More

सिरसा:  ‘खेलेगा कोई एक, जितेगा सारा देशÓ दिल्ली में आयोजित हो रही 19वीं कामनवेल्थ गेम्स का यह स्लोगन आज उस समय हूबहू चरितार्थ हो गया, जब ज्यों ही भारतीय खिलाडिय़ों ने 100वां पदक हासिल किया, इन खेलों का टीवी चैनलों के माध्यम से लाईव प्रसारण देख रहे शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के बच्चे और खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। टीवी चैनलों के माध्यम कामनवेल्थ खेलों का लाइव प्रसारण देख रहे शाह सतनाम जी बायज व गल्र्ज कालेज, स्कूलों के खिलाडिय़ों, छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने कामनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए कहा कि…

Read More

सिरसा:  डेरा सच्चा सौदा, सिरसा के शाह सतनाम बॉयज स्कूल के खिलाडिय़ों ने थ्रोबाल, ताईक्वाडो, जूडो, स्विमिंग आदि खेलों में स्कूल स्टेट एवं सीबीएसई के मुकाबलों में ढेरों पदक जीतने के बाद अब गन शूटिंग में तथा गल्र्स स्कूल की खिलाडिय़ों ने एथलेटिक्स में भी मैडल जीते हैं। गुरुकुल शूटिंग रेंज कुरुक्षेत्र में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित हुए स्कूल स्टेट टूर्नामेंट में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के 15 खिलाडियों ने भाग लिया और 10 गोल्ड मैडल समेत 14 मैडल जीते। अंडर 17 आयुवर्ग में खेलते हुए +1 के छात्र विशाल इन्सां ने 10 मीटर रायफल मुकाबले में…

Read More