Author: रविंद्र सिंह

हिसार:  उतर प्रदेश की सांसद व फिल्मी अभिनेत्री जयप्रदा ने कहा कि व्यापारी देश को आगे बढ़ता है और व्यापारी ही देश को आगे बढ़ाने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है वे व्यापारियों के साथ है। वह वीरवार को हिसार में राजपूत विकास मंच द्वारा सूर्या सेलीब्रेशन में आयोजित व्यापारियों की गोष्ठी को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे हिसार में पहली बार इस धरती पर आई है और यहां के लोगों ने प्यार से उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुलदस्ते में फूले खिले होते है खिले हुए फूलों में आपस में कोई भेदभाव नहीं…

Read More

सिरसा: राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करने वाली सभी महिला खिलाडिय़ों को जिला कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी 30 अक्तूबर को फतेहाबाद में आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर मुख्यातिथि होंगी और अध्यक्षता हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमिता ङ्क्षसह करेंगी। कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रभारी तन्नू ङ्क्षसह व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शिल्पा वर्मा ने बताया कि सिरसा जिला की महिला कांग्रेस इकाई ने…

Read More

सिरसा:  जननायक चौ. देवीलाल विद्यापीठ सिरसा के पूर्व महानिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डा. कुलदीप ङ्क्षसह ढींडसा को प्रतिष्ठित हरियाणा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शुद्ध एवं व्यवहारिक रसायन विज्ञान में किए गए अभूतपूर्व योगदान एवं तकनीकी व व्यवहारिक शिक्षा के प्रचार प्रसार में उपलब्धियों के फलस्वरूप प्रदान किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि डा. ढींडसा के कार्यकाल में विद्यापीठ ने तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता के उच्चतम कीर्तिमान स्थापित कर देश के शिक्षा मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई। डा. ढींडसा को यह सम्मान 24 अक्तूबर को चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया…

Read More

सिरसा: ऐलनाबाद के विधायक अभय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा कांग्रेस सरकार इनैलो सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2001 में लागू की गई खेल नीति को ही मामूली संशोधनों के साथ लागू करके हरियाणा के खिलाडिय़ों की जीत का श्रेय लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर को गुडग़ांव में होने वाली रैली में हरियाणा के खिलाड़ी सितारों को सम्मानित किया जाएगा। इस रैली में सिरसा जिला से 30 हजार से अधिक लोग अपने साधनों द्वारा शामिल होंगे। वे आज अपने आवास पर कालांवाली, सिरसा व पुराना ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं की अलग-अलग बैठकों को…

Read More

चण्डीगढ़:  राष्ट्रमंडल खेलों में डिस्कस थ्रो खेल में स्वर्ण पदक पाने वाली कृष्णा पूनिया आज अपने पैतृक गांव अग्रोहा पहुंची। यहां पहुंचने पर कृष्णा पूनिया का उनके परिजनों व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एथलीट कृष्णा पूनिया के साथ उनके पति राष्ट्रीय कोच विरेंद्र पूनिया भी थे। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कृष्णा पूनिया भी मौजूद थीं। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय एथलीट कृष्णा पूनिया ने कहा कि वे आज इतनी बड़ी उपलब्धि पाकर अपने गांव में पहुंची हैं, इसलिए वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें पूरा…

Read More

सिरसा:  सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने कहा कि वे हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र से धान पर 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की केंद्र में पूरी तरह पैरवी करेंगे। श्री तंवर आज स्थानीय लघुसचिवालय भवन के सामने धरने पर बैठे किसानों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे किसानों की भूमि के अधिक मुआवजे की मांग व फसल मूल्य वृद्धि की मांग को केंद्र व राज्य सरकारों तक प्रभावी ढंग से पहुचाएंगे ताकि किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो। उन्होंने कहा कि धान पर बोनस देने के अलावा अन्य फसलों के भाव में बढ़ौतरी…

Read More

सिरसा: सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने आज लघु सचिवालय परिसर में पिछले 20 दिनों से अपनी भूमि को अधिग्रहण से बचाने को लेकर आंदोलन चला रहे किसानों से मुलाकात की। सांसद तंवर ने किसानों से कहा कि वे स्वयं इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व केंद्र सरकार से बातचीत करके किसानों का पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने अब तक सर्वाधिक लाभ किसान…

Read More

सिरसा: हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा कल सिरसा में चार दर्जन विकास कार्यों के लिए 60 लाख से भी अधिक की राशि के चैक वितरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने बताया कि गृह राज्यमंत्री ने पिछले दिनों विभिन्न समाराहों व अन्य अवसरों पर विकास कार्यों की घोषणा की थी। उन विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए कल संबंधित संस्थाओं व व्यक्तियों को धनराशि के चैक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल होने वाले चैक वितरण समारोह में बाबा बिहारी स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट को भवन के निर्माण…

Read More

सिरसा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ए.बी.वी.पी.) का छात्र नेता सम्मेलन आज स्थानीय नैशनल कॉलेज में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा शोषण विद्यार्थी वर्ग का हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार ने शिक्षा का व्यापारीकरण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। एक तरफ तो सरकार युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करती है वहीं दूसरी ओर पिछले काफी समय से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद हैं। ग्रामीण विद्यार्थी…

Read More

चण्डीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठïï और अनुकरणीय साहस दिखाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए तीन नये राज्य स्तरीय पुरस्कारों के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में तीन राज्य स्तरीय पुरस्कारोंं, नामत: इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि…

Read More