Hills Post

विश्व पर्यटन दिवस पर सोलन की NCC कैडेट्स द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली

ncc solan girls

सोलन: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन की NCC कैडेट्स ने मॉल रोड पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय नदियों के सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूक करना था। “भारतीय नदियां: संस्कृतियों की जननी” विषय पर केंद्रित इस रैली में लगभग 90 NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल लक्ष्मी श्याम ने किया गया। कैडेट्स ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों के साथ मॉल रोड पर जागरूकता फैलाते हुए मार्च किया। रैली में NCC के सूबेदार मेजर सुरेन्द्र सिंह, जी.सी.आई. शैली, और दो पी.आई. स्टाफ सदस्य भी शामिल थे।

इस आयोजन का नेतृत्व ए.एन.ओ. अल्पा मलिक ने किया और इसे 1 HP गल्र्स बटालियन NCC सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। रैली के दौरान कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और भारतीय नदियों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।