सोलन: सनहोल पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वो दिन योजना केअन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने उपस्थित किशोरियों व महिलाओ को वो दिन योजना मासिक धर्म की स्वच्छता बारे, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग से मेल हेल्थ कार्य कर्ता रवि कुमार ने मासिक चक्र के समय अपनाए जाने वाली स्वच्छता अभियास,सावधानी, दुष्प्रभाव से उपाय की जानकारी दी। वृत पर्यवेक्षका  भूमिका जग्गी ने भी विभागीय योजना के बारे मे बताया। शिविर मे विभाग द्वारा 4 बालिका अनवी, वयाख्या, अनिका, रियाशी को बधाई पत्र  उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में पँचायत प्रधान  कुसुम ठाकुर वार्ड सदस्य  निशा,पूजा ठाकुर, हीरा  देवी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए पंचायत सन्होल, किशोरिया, कंचन, हिमाशी, रूबीना महिलाऐ कान्ता, उमिर्ला, कमला, ममता, बसन्ती, जानकी, लजया, पूजा, जानकी, तारा देवी, विद्या,सन्तोष आशा कार्य कर्ता पूजा, रीना, उषा, दुर्गा इत्यादि शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version