मंडी जिला, सराज क्षेत्र के नाले में बाढ़ आने से कार व बाईक दबी, घर को नुक्सान

मंडी: हिमाचल प्रदेश में बरसात के आते ही जगह-जगह से नुक्सान की खबरें आने लगी हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सोलन के साधुपुल और शिमला में मलबा आने से कुछ वाहनों और घरों को नुक्सान पहुंचा था। लोग अभी पिछली बरसात में हुए नुक्सान को भी नहीं भूले कि इस बसरात ने लोगों की चिंताए बढ़ा दी हैं।

mandi saraj

एक ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के सराज क्षेत्र में अनाह पंचायत के एक नाले में बाढ़ आने से कार और कुछ बाइकें मलबे में दब गई बताया जा रहा है। एक जानकारी के अनुसार बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण अनाह के एक नाले में बाढ़ आने से मलबा एक घर को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कार और कुछ बाइकों को भी नुक्सान पहुंचा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि नाले के साथ लगते कुछ अन्य घरों पर भी खतरा बना हुआ है। लोग अब खुद ही मलबा हटाने में लगे हैं।

Demo