चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के भटियात क्षेत्र से चुवाडी, ग्राम लंघैन के रहने वाले अर्जुन सिंह सुपुत्र श्री जीत सिंह ने UGC NET, JRF परीक्षा पास की है। बचपन से कठिनायों में पले बढ़े अर्जुन के माता और पिता का साया बचपन में ही उनके सिर से उठ गया था। इसके बाद भी अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी और उनके दिमाग में एक ही बात रही कि उन्होंने पढ़ लिख कर जीवन में कुछ बनाना है।

अर्जुन के पिता का देहांत 2008 और माता का देहांत 2013 में हो गया था। उनकी बुआ ने उनको पढ़ाया और हर संभव मदद की। अर्जुन की 10वीं, बाहरवीं और B.A. की  पढाई चुवाडी से ही हुई है और उन्होंने इतिहास में मास्टर्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की है। उसके बाद उनका चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बी०  एड० के लिए हो गया है।  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में B.Ed. में चयन के  लिए लगभग 25000 लोग परीक्षा देतें है और सिर्फ 100 ही सीट होती है । उनकी मेहनत की बदौलत उनका चयन पहले 100 में हो गया।

विश्वविद्यालय आने के बाद उन्होंने UGC NET ( History) की परीक्षा की तैयारी शुरू की और सफल हो गए। अर्जुन प्रोफेसर बनना चाहते है।  वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी बुआ और मित्रों के देते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version