नाहन : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ 10 मई से होगा। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि की भी आज घोषणा हो गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के कपाट की तिथि का पहले ही ऐलान हो चुका है।

इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली खरशाली गांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

गंगोत्री धाम के कपाट का शुभमुहूर्त 10 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे। चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर भक्तों के लिए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 10 मई 2024 को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बिना चारधाम यात्रा के लिए करने की अनुमति नहीं होगी। चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। यात्री के पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए। यात्री चारधाम यात्रा के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हैली सेवा का उपयोग करने के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in इस वेबसाइट से से बुक कराएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version