Demo

जन-जन का है यह नारा साफ़ रहे नाहन हमारा के नारों से गूंजा नाहन का रानीताल बाग

नाहन : आज कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने नाहन के ऐतिहासिक रानीताल बाग की सफाई की। स्कूल के 7वीं व 8वीं के छात्रों ने बैगलेस डे पर इस सफाई अभियान में भाग लिया। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश जोशी की अगुवाई में छात्रों ने रानीताल बाग के कोने-कोने की सफाई की।

इस अवसर पर पर्यावरण सीमिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने छात्रों को बताया कि वो अपने आप शहर को कैसे साफ रख सकतें हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि घर के आसपास कूड़ा नहीं करना है। और अगर कहीं कूड़ा हो तो उसे कूड़े वाली गाडी में डालना है। एक साल में कम से कम एक बार सफाई में श्रमदान जरूर करना है। ग्लोबल वार्मिंग और बायो डाइवर्सिटी क्या है। हमें प्लास्टिक का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा वे सफाई के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में एक आदत की तरह अपनाएं।

Carmel Convent School

पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने छात्रों को पानी, जंगल व पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सफाई अभियान को लेकर बच्चों को गाइड भी किया। छात्रों ने नाहन शहर हमारा है-प्राणों से भी प्यारा है, जन-जन का यही नारा, स्वच्छ रहे नाहन हमारा के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान छात्रों ने बाग में जगह-जगह फैंके गए प्लास्टिक को बैगों में एकत्रित कर कूड़ेदान में डाला। साथ ही मंदिर के आसपास व कैफे में झाडू लगाकर गंदगी को साफ किया। सफाई अभियान के दौरान कई छात्रों पर्यावरण पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

इस अभियान में कारमल स्कूल के शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद, शिक्षिका चेतना जसवाल व सुमन शर्मा की देखरेख में करीब 245 बच्चों ने सफाई अभियान में भाग लिया।