करोड़ों कर्ज के बावजूद हिमाचल में रुके विकास के सभी काम: डॉ. बिंदल

नाहन: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की प्रदेश की जनता बेसब्री से उन सब गारंटी को पूरा करने का इंतजार कर रही है जिसके दम पर 2022 में यह सरकार सता में आई थी।

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज डॉ राजीव बिंदल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां को देने का वादा किया था मगर नौकरियां देने की बात तो दूर नौकरियां देने वाले संस्थान ही इस सरकार ने बंद कर दिए।

राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल के कार्यकाल में मौजूदा सरकार नौकरियां नही दे पाई है। बिंदल ने कहा कि 10 गारण्टीयां देते हुए कांग्रेस ने जगह-जगह दीवारें रंग दी और आज भी वह गारंटीया दीवारों पर दिख रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन चले हुए है उनकी मांग सुनने वाला कोई नहीं है।

rajeev bindal 1

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानो बागवानों को बड़ा नुकसान हो रहा है मगर कोई भी बात सुनने वाला नहीं है। हिमाचल प्रदेश के लिए वह काला दिन था जिस दिन कांग्रेस की सरकार प्रदेश के भीतर चुनी गई क्योंकि उसके बाद हिमाचल प्रदेश में विकास को ही ब्रेक लग गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार आर्थिक स्थिति को लेकर रो रही है जबकि प्रतिमाह एक हजार करोड़ हिसाब से क‌ई करोड़ कर्ज लिया जा चुका है बावजूद इसके विकास के सारे कार्य ठप पड़े हैं।