HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»संस्कृति मंत्रालय ने हिमाचल लिपिमाला के लिए किया डॉ. शर्मा को सम्मानित
    सोलन

    संस्कृति मंत्रालय ने हिमाचल लिपिमाला के लिए किया डॉ. शर्मा को सम्मानित

    संवाददाताBy संवाददाताफ़रवरी 3, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला  की परमार पीठ के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को उनकी पुस्तक हिमाचल लिपिमाला के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने पुरस्कृत किया है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

    2 फरवरी 2023 को केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने एक मात्र चयनित पुस्तक के लेखक प्रोफेसर डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को पुरस्कृत किया। डॉ. शर्मा मूलत: शिमला जिला की चौपाल तहसील के जगराह गांव के रहने वाले हैं। डॉ. शर्मा साढ़े तीन दशक से हिमालय, हिमाचल के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, लोक इतिहास, पहाड़ी भाषा लिपियों पर शोध व लेखन कार्य कर रहे हैं। परमार पीठ में पहाड़ी भाषा लीपियों व लोकसाहित्य पर पाठ्यक्रम निर्मित कर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के दृष्टिकोण को सार्थक बनाया है। डॉ. शर्मा अब तक 18 मौलिक पुस्तकों व 100 से अधिक शोधपत्रों का प्रकाशन कर चुके हैं।

      पुरस्कार मिलने के बाद डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संस्कृति विषयक मौलिक हिन्दी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना के अनुसरण में वर्ष 2021 की पुस्तकों के मूल्यांकन के लिए चयन समिति का गठन किया गया था। चयन समिति ने एचपीयू परमार पीठ के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शर्मा की पुस्तक हिमाचल की लिपिमाला को पुरस्कृत किया है। यह सम्मान न केवल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बल्कि प्रदेश के बुद्धिजीवियों, लेखक समुदाय के लिए हर्ष का विषय है।

     हिमाचल प्रदेश के लेखन व साहित्यकार वर्ग ने भी डॉ. शर्मा को पुरस्कृत करने पर बधाई दी है। यहां जारी बयान में  डॉ. प्रेम लाल गौतम ने कहा कि साहित्य साधक, संस्कृत, संस्कृति पुरोधा डॉ. शर्मा को समामन के लिए बधाई और शुभकामनाएं। इसके अलावा मदन हिमाचली, डॉ. शंकर वासिष्ठ, कौमुदी ढल्ल, डॉ. कुलराजीव पंत, हर्षवर्धन जोशी, राम प्यारा गौड़, यशपाल कपूर, अदिति कंसल, यादव किशोर गौतम,   प्रो. बलदेव ठाकुर, डॉ. शिव भारद्वाज, डॉ. रामगोपाल शर्मा समेत , राजेंद्र वर्मा, संतोष कालरा समेत अन्यों ने डॉ. शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.