जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने शिलाई, संगड़ाह और तरुवाला में जांची स्ट्रांग रूम की व्यवस्था

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालय शिलाई, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान इन स्ट्रांग रूम में मतदान के उपरांत इवीएम मशीनों को रिसीव कर यहां रखा जायेगा और उसके उपरांत मतगणना के लिए निर्धारित स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन तक पूरी सुरक्षा के साथ ले जाया जायेगा।

dc sirmour

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी भी हासिल की।
उपायुक्त ने इस अवसर पर संबंधित एसडीएम, पुलिस अधिकारियों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद रखी जाये।
इस अवसर पर एस.डी.एम. पोंटा साहिब गुंजीत चीमा, एस.डी.एम.शिलाई,एस.डी.एम संगड़ाह सुनील कुमार कायथ के अलावा पुलिस व अन्य निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।