संत निरंकारी मिशन ने पेयजल स्त्रोतों की सफाई के लिए नाहन में चलाया अभियान

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत मिशन के तहत देशभर में जल स्रोतों की सफाई के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में निरंकारी मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्राचीन बावड़ी सहित अन्य जल स्त्रोतों की सफाई की।
इस अवसर पर निरंकारी मिशन नाहन मंडल के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देशभर में निरंकारी मिशन द्वारा अमृत मिशन के तहत सभी प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जा रही है और लोगो को पानी के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है।

संत निरंकारी मिशन

उन्होंने कहा कि विश्व भर में पेयजल की भारी कमी देखने को मिल रही है इसे देखते हुए संत निरंकारी मिशन और चैरिटेबल फाउंडेशन ने बाबा हरदेव सिंह के आह्वान पर जल स्रोतों की सफाई का बीड़ा उठाया है।
इस अभियान में निरंकारी मिशन से जुड़े विकास अग्रवाल, वीरेंद्र, जय गोपाल, शीतल, कन्नू बनेत, सरोज और दलेर सिंह समेत 60 कार्यकर्त्ता शामिल हुए ।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।