Close Menu
HillsPost
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    मंगलवार, दिसम्बर 5
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»डॉ. पंकज  अत्रि को जापान में मिला यंग रिसर्चर अवार्ड-2023
    सोलन

    डॉ. पंकज  अत्रि को जापान में मिला यंग रिसर्चर अवार्ड-2023

    Hills PostBy Hills Postनवम्बर 15, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के युवा वैज्ञानिक ने  जापान में एएपीपीएस-डीपीपी यंग रिसर्चर अवार्ड-2023 हासिल कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के नैनाटिक्कर के समीप मछाड़ी गांव के डॉ. पंकज अत्री  जापान की क्यू शू यूनिवर्सिटी में हैं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।  उन्हें यह अवार्ड उन्हें एप्लाइड प्लाजमा के क्षेत्र में रिसर्च कार्य के लिए  प्रदान किया गया। 

    डॉ. पंकज अत्री अपनी शोध के लिए वल्र्ड साइंटिस्ट में एक जाना पहचाना नाम है। चार बार वह वल्र्ड के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में आ चुके हैं। वर्ष 2017, 2020 से2023 तक लगातार तीन वर्षों से वह इस सूची में हैं।  डॉ. अत्री को 13 नवंबर 2023 को एएपीपी-डीपीपी यंग रिसर्चर अवार्ड (अंडर-40) के लिए हुआ है। डिविजन ऑफ एप्लाइड प्लाजमा फीजिक्स में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार 13 नवंबर को दिया गया। इससे पिता जगदीश शर्मा, छोटे भाई अंकित अत्री और बहन निताशा अत्री ने डॉ. पंकज को बधाई दी है।  

     नाहन में हुई शिक्षा

     डॉ.पकंज अत्री का जन्म हरियाणा के कालका में 9 मार्च 1983 को जगदीश शर्मा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल नाहन से हुई। मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका दाखिला नाहन के ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल नाहन में  हुआ। वह नॉन मेडिकल विषय के छात्र थे। जमा दो के बाद डिग्री कॉलेज नाहन बीएससी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एसएससी में प्रवेश लिया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की वर्ष 2013 में।

     पीएचडी के बाद साउथ कोरिया, जापान और बैल्जियम

     पंकज अत्री की पीएचडी कंपलीट होने के बाद उनका चयन साउथ कोरिया की कांगून यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यपक के रुप में हुआ। यहां सेवाकाल के दौरान उनका चयन जापान की सम्मानजनक फैलोशिप जेएसपीएस के लिए 2016 में हुआ। उनका चयन जापान की टॉप छटी और विश्व की 120 से 130 रैंक वाली क्यूशू यूनिवर्सिटी के लिए हुआ। उनकी रिसर्च लगातार नए आयाम छू रही थी।

    एक साल बाद ही वर्ष 2017 में उन्हें बैल्जियम की प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फैलोशिप फॉर यूरोपियन यूनिवर्सिटी मिली। वहां से दो साल के लिए बैल्जियम चले गए। उनकी शोध एप्लाइड प्लाजमा का उपयोग कैंसर की लाइलाज बीमारी में भी होता है। दो साल की फैलोशिप कंपलीट करने के बाद वह दोबारा जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बन गए। वर्तमान में वह इसी यूविवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने 16वां वार्षिक समारोह मनाया

    नवम्बर 25, 2023

    धूमधाम से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला

    नवम्बर 22, 2023

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय अंडर 19 वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

    नवम्बर 20, 2023

    सिरमौर कल्याण मंच ने जीवन सिंह के निधन पर जताया शोक

    नवम्बर 19, 2023

    गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की धूम

    नवम्बर 10, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    “ देई ” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को करवाया मेडिकल कालेज  का एक्सपोजर विजिट

    दिसम्बर 5, 2023

    समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

    दिसम्बर 5, 2023

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    नाहन में आशा वर्कर घर-घर जा कर बना रही आभा कार्ड

    दिसम्बर 1, 2023

    नाहन का रानीताल पार्क खस्ताहाल, अनदेखी का शिकार

    नवम्बर 30, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.