नाहन: एकता शर्मा बनीं DIET प्रवक्ता संघ की अध्यक्षा, राज कुमार महासचिव नियुक्त

नाहन: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नाहन में आज स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महासचिव डॉ. आई. डी. राही और इकाई प्रधान डॉ. मुनेश ने की। इस मौके पर डॉ. राही ने DIET नाहन के सभी प्रवक्ताओं को 100% सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

बैठक के दौरान डॉ. मुनेश ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ साझा कीं और औपचारिक रूप से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से वर्ष 2025-28 के लिए एकता शर्मा को इकाई की नई प्रधान और राजकुमार शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त प्रधान एकता शर्मा ने सभी प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला और राज्य स्तर की कार्यकारिणी के साथ मिलकर काम करेंगी।

बैठक में हिमांशु भारद्वाज, डॉ. आई. डी. राही, फतेह सिंह पुंडीर, यश पाल शर्मा, डॉ. शैली गोपाल, काव्या सिन्हा और लेख राज ठाकुर को जिला प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया है। ये सभी 4 मई 2025 को संगड़ाह में होने वाले जिला चुनाव में भाग लेंगे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।