नाहन : मुख्यमंत्री की शिलाई दौरे को सफल बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने जिला को सौगाते देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दलीप चौहान व महल जॉन कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने हरिपुरधार CHC को अपग्रेड कर सिविल हॉस्पिटल का दर्जा देकर एक बड़ी सौगात दी है। इससे भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा जिसका न केवल जिला सिरमौर बल्कि साथ लगती शिमला जिला की भी एक दर्जन से अधिक पंचायत को लाभ मिलेगा।

सिविल हॉस्पिटल का दर्जा देने के लिए कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का विशेष रूप से आभार जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा की शिलाई में जनसभा के दौरान रेणुका के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रखी और मुख्यमंत्री ने तुरंत माँग को पूरा करते हुए सिविल अस्पताल की घोषणा कर दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इलाज के अभाव में कई बार यहां सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोग दम तोड़ देते हैं ऐसे में आने वाले समय में निश्चित तौर पर लोगों को सिविल अस्पताल खुलने से लाभ मिलेगा।
गौर हो कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व भाजपा की सरकार ने यहां सिविल अस्पताल की घोषणा कर दी थी मगर ना तो यहां स्टाफ की तैनाती हुई और ना ही भवन निर्माण के लिए कोई बजट जारी हुआ कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उसे डिनोटिफाई कर दिया था।