शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल के आदेशानुसार हरप्रीत सिंह सैणी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा को नालागढ़ विधानसभा के उप-चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर उनकी प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश प्रमोद ठाकुर प्रदेश कार्यालय सचिव द्वारा जारी किए गए।

भाजपा ने पहले हरप्रीत सिंह सैणी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नाम वापस लेने के लिए कहा था, लेकिन वे इसके लिए राजी नही हुए। अब पार्टी ने उन्हें भाजपा से 6 वर्ष के लिए निकाल दिया है। उल्लेखनीय है कि हरप्रीत सिंह सैणी नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version