शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को चिकित्कों की सलाह के बाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया है। सरकार के प्रवक्ता ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री इस समय पूर्णतया स्वस्थ हैं तथा केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए ही एम्स में भर्ती हुए हैं | उहोने कहा कि किसी भी तरह की चिन्ता की बात नहीं है।

मिली जानकारी ने अनुसार आज मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद आई.जी.एम.सी. के चिकित्स्कों की सलाह पर उन्हें दिल्ली में चैकअप के लिए जाना पड़ा है | बताया जाता है कि सीने में अचानक दर्द के बाद मुख्यमंत्री को शिमला आई.जी.एम.सी. लाया गया | प्रदेश में लोग यह समाचार मिलते के बाद से मुख्यमत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version