शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगभग 110 तथाकथित फर्जी कंपनियां कर्मचारियों को आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करके कई वर्षों से हिमचाल सरकार से करोड़ों रुपये की कमीशन ले रही हैं। चुनाव से पहले आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का निर्णय हुआ तो पता लगा कि 125 में से केवल 15 कंपनियों का ही रिकॉर्ड उपलब्ध है। प्रदेश सरकार ने पूरे मामले पर अब जांच बैठा दी है।

आम आदमी पार्टी ने भी अब हिमाचल प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए है | हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में गलत तरीके से भर्तियां होती रही और सरकार को इस बारे में पता भी नहीं चला, यह एक गंभीर सवाल है । सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर प्रदेश सरकार अब तक कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाई है। सुरजीत ठाकुर ने आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में फर्जीवाडे की सीबीआई जांच करने की मांग उठाई है।

हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में फर्जी कंपनियां आउटसोर्स पर भर्तियां करती रही। ऐसा बिना सरकार की जानकारी के नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version