सोलन: एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के बी.फार्मेसी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की शीर्ष 10 मेरिट सूची में अपना शानदार स्थान दर्ज कराया है। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है।
मेरिट सूची में आर्यन, देवांशी, दीपाली और प्रिया ने 9.14 SGPA के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया है। अजय तथा नंदिनी शर्मा ने 9.00 SGPA पाकर 7वां स्थान, श्वेता ने 8.93 SGPA के साथ 8वां स्थान, इशिता कश्यप, कंचन और अमीषा तोमर ने 8.86 SGPA प्राप्त कर 9वां स्थान, खुशी ने 8.79 SGPA के साथ 10वां स्थान पाया है।

विद्यार्थियों की यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, अटूट लगन, अनुशासन और समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है। इसके साथ ही, यह सफलता संस्थान के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए निरंतर मार्गदर्शन, उनकी शिक्षण व्यवस्था तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रयासों को भी भली-भांति दर्शाती है।
इस शानदार और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. शचि सिंह एवं निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों तथा संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही, प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।