नाहन : चुनाव आयोग द्वारा देश में लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही आर्दश आचार संहिता आज से लागू हो गई है। लोक सभा चुनाव में 7 चरणों में मतदान होगा तथा 4 जून को मतगणना के साथ चुनावी नतीजे घौषित होगें। देश कि सभी 543 सीटों के लिए चुनाव होगा। इस बार कुल 182 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन में यह ऐलान किया। आयोग के अनुसार विधानसभा के लिए हिमाचल 1 जून(शनिवार) को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। इसी शेड्यूल के तहत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। ये सभी लोकसभा के साथ चुनाव होंगे।

प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगा। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 89 सीटों पर होगा। तृतीय चरण 7 मई 94 सीटों पर। चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई 96 सीटों पर। पांचवे चरण के लिए वोट 20 मई 49 सीटों के लिए।
छटे चरण के लिए 25 मई को 57 सीट। सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट 1 जून को 57 सीटों के लिए होगा।

वहीं मतों की गणना 4 जून 2024 को होगी।

22 राज्यों में एक क्रम में चुनाव होंगे। जबकि 3 राज्यों में चुनाव 7 फेज़ में होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव देश में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। देश में कुल 97 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 49,7 करोड़ पुरुष और 47,1 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 48 हज़ार ट्रांसजेंडर भी वोटर हैं।
जो विशेष श्रेणी के मतदाता पॉलिग बूथ टीके जाने में सक्षम नहीं होंगे उनके लिए टीम घर जाकर वोट डालने का प्रावधान किया जाएगा।
करीब डेढ़ करोड़ चुनाव अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षा जवान मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। इस बार 55 लाख ईवीएम का उपयोग होगा। देश भर में 10,5 लाख पॉलिंग स्टेशन बनाए गये हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version