सोलन: LR इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन के डी.फार्मेसी के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रदेशभर की मेरिट सूची के Top 10 में स्थान हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अदिति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षा में 7वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि हेमा ठाकुर ने उत्कृष्ट अंक हासिल करते हुए बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे छात्राओं की दिन-रात की मेहनत, समर्पण और उनके शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन तथा सहयोग रहा है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की इस संयुक्त प्रतिबद्धता ने इस सफलता को संभव बनाया है।
इस विशेष अवसर पर प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा और एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके निरंतर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।