LR इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का HPTU में दबदबा, टॉप-10 में चमके संस्थान के विद्यार्थी

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की एम. फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 मेरिट सूची में अपना शानदार दबदबा कायम किया है। परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्रा मुस्कान ने सर्वाधिक 9.23 एसजीपीए (SGPA) अंक हासिल कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिससे संस्थान के साथ-साथ समूचे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

एचपीटीयू द्वारा जारी की गई इस प्रतिष्ठित मेरिट सूची में एलआर इंस्टीट्यूट के अन्य विद्यार्थियों ने भी शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है। प्रथम स्थान पर रही मुस्कान के अलावा, देवांश वर्मा, गीतांजलि, रितिका और तमन्ना देवी ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.08 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी कड़ी में 8.92 एसजीपीए अंक प्राप्त कर गीतांजलि ने तीसरा, करुणा ने 8.77 एसजीपीए के साथ पांचवां और नवीन शुक्ला ने 8.38 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर टॉप-10 सूची में अपनी जगह पक्की की है। विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, अदम्य समर्पण, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह परीक्षा परिणाम संस्थान के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, बेहतरीन शिक्षण शैली और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल को भी भली-भांति दर्शाता है। इस ऐतिहासिक और गौरवमयी उपलब्धि पर एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की प्रबंध निदेशक डॉ. शचि सिंह तथा निदेशक (शैक्षणिक) प्रो. पी.पी. शर्मा ने सभी मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों और संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।