नाहन की मीरा जोशी को मिला गणतंत्र दिवस पर विशेष सम्मान

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना नाहन के तहत नाहन शहरी-1 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीरा जोशी ने हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान प्राप्त हुआ।

इस वर्ष पूरे हिमाचल प्रदेश से केवल पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। नाहन की मीरा जोशी के साथ लाहौल-स्पीति, किनौर, और चंबा जिलों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी इस विशेष आयोजन में भाग लिया।

केंद्र सरकार ने इन कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाकर गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल किया। उनके ठहरने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई। 25 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अमृतलाल देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने इन कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया।

Demo ---

26 जनवरी को, सभी कार्यकर्ताओं को गाड़ी और मेट्रो के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर ले जाया गया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ परेड और विशेष कार्यक्रमों को देखा। इस दौरान उनके योगदान और उपस्थिति की सराहना की गई।

मीरा जोशी ने इस सम्मान के लिए अपने विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस तरह का सम्मान कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियां और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करता है।” यह उपलब्धि न केवल मीरा जोशी के लिए बल्कि पूरे सिरमौर जिले के लिए गर्व का क्षण है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।