नाहन : 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में आज सुबह 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगा लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान आर्यन भारद्वाज पुत्र उमेश भारद्वाज निवासी कच्चा टैंक नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। युवक के पिता एचआरटीसी में कार्यरत है।

हालांकि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया।

नाहन पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।