नाहन: ट्रैफिक सुधार पर मंथन, बिना हेलमेट और तेज रफ्तार पर सख्ती

नाहन : एसपी कार्यालय के कॉन्फ़्रेंस हॉल में आज रोड सेफ्टी क्लब की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक (DY SP) रमाकांत ठाकुर ने की। बैठक में क्लब अध्यक्ष नरेंद्र तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में नाहन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, खासकर रात 8 से 9 बजे के बीच बाइक सवार युवाओं द्वारा बिना हेलमेट और ओवर स्पीडिंग जैसे बढ़ते मामलों पर गंभीरता से चर्चा हुई। इस दौरान सदस्यों ने शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए।

ट्रैफिक

बैठक में DY SP रमाकांत ठाकुर ने कहा, “यातायात नियमों का पालन सिर्फ कानून के डर से नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य के रूप में होना चाहिए। सभी के सहयोग से नाहन की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।”

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा, “हम युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। तकनीकी सहायता और प्रशासनिक तालमेल से सड़क सुरक्षा को और प्रभावशाली बनाएंगे।”

बैठक में सदस्यों ने चालान प्रणाली को सख्त करने, जन-जागरूकता अभियान चलाने और प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाने जैसे ठोस सुझाव दिए, जिन्हें अधिकारियों ने सकारात्मक रूप से लिया।

उपस्थित सदस्यों में करन चौहान, अनिल शर्मा, संजय चौहान, मदन सूर्यवंशी, रणवीर ठाकुर, बबलू पाराशर, मुबारक अली, बल्किश बेगम, तबस्सुम, अंजना, शाहिद खान, शमशाद खान, ट्रैफिक इंचार्ज विजय, पवनकमल, सुभाष शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी का आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर शीघ्र अमल किया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।