पीएम मोदी को केवल चुनाव में आती है हिमाचल की याद: अमृता गिल

नाहन : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका आज नाहन में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी। अमृता गिल ने कहा कि हिमाचल में भारी आपदा आई जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल की याद नहीं आई।

लेकिन अब लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मोदी ने आपदा में राहत कोष से 1 रूपये भी हिमाचल को न देने वाले प्रधानमंत्री अब लाखों करोड़ों रुपए हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए खर्च कर रहे हैं।

nahan congress 1

उन्होंने कहा कि कंगना राणावत को यदि राजनीति का थोड़ा सा भी ज्ञान होता तो वह इस तरह की अनाप-क्षण बयान बाजी नहीं करती जो लगातार मीडिया में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत बयान बाजी कंगना को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा नहीं की जा रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है।

अमृता गिल यह भी कहा कि कांग्रेस ने जो अपना न्याय पत्र जारी किया है उसमें समाज की हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया है वही किसानो भी सही सम्मान आने वाले समय में मिलेगा और वायदे के मुताबिक किसानों को MSP दी जाएंगी।

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा का पटका डाल पाप धो रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को भाजपा सरकारी एंजेसियों का दूर प्रयोग कर जेलों में डाल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं भाजपा देश में नफरत हुआ धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है।

Demo