सिरमौर: नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी चोट, पावंटा साहिब में भारी मात्रा में चिट्टा जब्त

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : पुलिस थाना पुरूवाला के अधिकार क्षेत्र में मेहरूवाला रोड पर भुड्डी रोड बाइफर्केशन के पास से 323 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। यह बरामदगी एक विश्वसनीय स्रोत से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। यह अब तक की सिरमौर में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक मानी जा रही है।

बरामद किए गए मादक पदार्थ को दो आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोयब खान उर्फ आज़म (22 वर्ष) और साकिब शाह (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दोनों उत्तराखंड के देहरादून जिले के निवासी हैं। जिले के एसपी एन.एस. नेगी ने बताया आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed