नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा के हरफनमौला खेल की बदौलत आज भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रन से हरा दिया | पंजाब के मोहली में खेले गए इस क्रिकेट मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया | भारतीय टीम को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दी | उसके बाद ऋषभ पंत के ताबड़तोड़ 96 और जडेजा के नाबाद 175 रन की मदद से भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बना कर अपनी पारी घोषित की |

जडेजा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने श्रीलंका की टीम को तीसरे दिन लंच से पहले ही 174 रन पर आउट कर दिया | श्रीलंका के लिए निसांका ने नाबाद 61 रन बनाया | भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया | श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस दिखी | श्रीलंका की तरफ से सिर्फ निरोशन दिकवेल्ला ही कुछ संघर्ष कर पाए और उन्होंने नाबाद 51 रन बनाये | रविचंदर अश्विन के 4 और जडेजा के5 विकेट की बदौलत भारत ने मैच को पारी व 222 रन से जीत लिया |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version