सोलन: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), सोलन के प्रांगण में विज्ञान और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला। एनसीईआरटी (NCERT) के विज्ञान एवं गणित विभाग के सहयोग से आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं सेमिनार में प्रदेश भर के उभरते वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय स्टेम फॉर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ SCERT सोलन की प्राचार्य डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने किया। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों और निर्णायक मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम समन्वयक दिव्या शर्मा ने पूरे आयोजन की रूपरेखा साझा की।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 50 चयनित विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच को मॉडल्स के रूप में प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सात उप-विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सतत कृषि) ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) वेस्ट मैनेजमेंट एंड अल्टरनेटिव टू प्लास्टिक, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (उभरती तकनीकें) रिक्रिएशनल मैथमेटिकल मॉडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) वाटर कंजर्वेशन (जल संरक्षण), रिड्यूसिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन (प्लास्टिक प्रदूषण कम करना) विषय पर आयोजित सेमिनार में छात्रों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके वैज्ञानिक समाधानों पर सक्रिय चर्चा की। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कारों से नवाजा गया। अब ये छात्र राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सस्टेनेबल एग्रीकल्चर वर्ग में प्रथम स्थान पर रावमापा सरोग शिमला की अदिती, द्वितीय स्थान पर रावमापा दलाश कुल्लू के सूर्यांश और सैजल ठाकुर तथा तृतीय स्थान पर शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ सोलन के अमेय मेहता रहे ।
ग्रीन एनर्जी वर्ग में प्रथम स्थान पर नव ज्योति वमापा खरुनी सोलन की वंशिका चौधरी , द्वितीय स्थान पर शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ के प्रतीक शर्मा तथा तृतीय स्थान पर न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालपुर हमीरपुर की दक्षा रही।
वेस्ट मैनेजमेंट एंड अल्टरनेटिव टू प्लास्टिक वर्ग में प्रथम स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के अर्नव भारद्वाज और समर तथा द्वितीय स्थान पर रावमापा सरोग शिमला की दिव्या और सुनाक्षी रही।
इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज वर्ग में प्रथम स्थान पर राउवि बाराग्रां बिहाल कुल्लू के पुष्पांजय तथा दीक्षा , द्वितीय स्थान पर रावमापा दलाश कुल्लू के सुरांश और मिंटू , तृतीय स्थान पर पीएमश्री रावमापा भोटा हमीरपुर के इशांत कुमार रहे।
रिक्रिएशनल मैथेमेटिकल मॉडलिंग वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ सोलन के वैभव रहेl
हेल्थ एंड हाइजीन वर्ग में प्रथम स्थान पर रावमापा ताल हमीरपुर की छवि शर्मा , द्वितीय स्थान पर पीएमश्री रावमापा टूटू शिमला के पुनीत तथा तृतीय स्थान पर राउपा कलोता चंबा की खुशबू रही ।
वाटर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ सोलन अनन्य शर्मा द्वितीय स्थान पर डे स्टार पब्लिक स्कूल मनाली कुल्लू के देवात्मन शर्मा तथा तृतीय स्थान पर रावमापा हिमगिरी चंबा के अमित शर्मा रहे ।
रिड्यूसिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रथम स्थान पर रावमापा दुर्गापुर धारडी की धान्या, द्वितीय स्थान पर रावमापा कोलका चंबा की शिवानी तथा तृतीय स्थान पर रावमापा दत्तनगर शिमला की वेदिका एवं हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की शरीन ठाकुर रही। मेरिट प्राप्त करने वाले ये सभी विद्यार्थी एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निर्णायक सदस्यों में डॉ. राजिन्द्र कुमार कश्यप-प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सुबाथू , डॉ. मनीषा कोहली-प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सोलन, डॉ. सी.बी. मेहता – सेवानिवृत प्राचार्य, डॉ. प्रतिमा वैद्य -सहायक आचार्य यूएचएफ नौणी, डॉ. कीर्ति सिंगा – सहायक आचार्य कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजौली तथा प्रो. रंजना कुमारी – सहायक आचार्य एससीईआरटी सोलन शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी एवं योग्यता प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रो. वीना ठाकुर, प्रो. विचित्रा मोहिनी, डॉ.वंदना ठाकुर ,डॉ. त्रिवेणी शर्मा, प्रो. सारिका तलवार, डॉ. राम गोपाल शर्मा, डॉ. देवेंद्र प्रकाश शर्मा, रीतू पुरी, गौरव जोशी, मेहर चंदेल, रवि नेंटा ,समर सिंह सहित एससीईआरटी सोलन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।