मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अप्रैल 2022 से सरदार वल्लभ भाई पटेल युनिवर्सिटी को शुरू कर दिया जाएगा | यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वल्लभ कॉलेज मंडी में आयोजित राम सिंह ठाकुर की 107वीं जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी जिला वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शिमला में हुई कैबिनेट की बैठक में युनिवर्सिटी को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वल्लभ कालेज मंडी में पढ़े और आज उन्होंने मंडी में प्रदेश की दूसरी स्टेट युनिवर्सिटी बनाकर प्रदेश के लगभग छः जिलों के बच्चों को सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र यानि 1 अप्रैल 2022 से मंडी में युनिवर्सिटी को शुरू कर दिया जाएगा।

आरएसएस के वयोवृद्ध प्रचारक रहे ठाकुर राम सिंह को उनकी 107वीं जयंती पर याद करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश राम सिंह के किए गए कार्यों को कभी नहीं भूला सकते। उन्होंने बताया कि राम सिंह बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने धर्म और लोक संस्कृति का प्रचार देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में किया। उन्होंने कहा कि राम सिंह की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी और चर्चा परिचर्चा में मंडी जनपद की लोक संस्कृति को लेकर निश्चित ही वैज्ञानिक शोध पत्र निकलेंगे जो काफी मददगार साबित होंगे।

बता दें कि ठाकुर राम सिंह का जन्म 1915 जिला हमीरपुर में हुआ। 1941 में राम सिंह आरएसएस के प्रचारक बने। उन्होंने लाहौर में गोल्ड मेडल लेकर अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर बल देने के साथ कई प्रकार के समाज सुधारक कार्य भी किए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version