प्रशांत के पंजे और आर्यन, नाहिद की शानदार पारी से सिरमौर ने बिलासपुर को 4 विकेट से हराया

नाहन : हिमाचल प्रदेश के इंदिरा स्टेडियम ऊना में आज सिरमौर और बिलासपुर के बीच सीनियर खिलाडियों की एकदिवसिय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेला गया। बिलासपुर से टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिलासपुर के लिए उनके ओपनिंग बल्लेबाज अर्णव भारद्वाज ने 72 गेंद में 57 रन की शानदार पारी खेली पर उनके इलावा कोई भी खिलाडी बड़ा योगदान नहीं दे पाया। उनके बाद सबसे बड़ा स्कोर दसवें नंबर बल्लेबाजी करने आये अभिनय कंवर का रहा जिन्होंने 12 गेंद में 1 चोक्के और 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाये।

सिरमौर के प्रशांत तोमर ने बिलासपुर के मध्य और निचले क्रम को झकोरते हुए हैट्रिक ली। उन्होंने 18 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके इलावा दीक्षित और शिवचरण ने भी 2-2 विकेट लिए।

छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी सिरमौर की शुरुआत भी काफी ख़राब रही। एक समय सिरमौर की टीम 52 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट खो चुकी थी। ऐसे में पहले तो टीम के ओपनिंग बल्लेबाज आर्यन ने 52 रन की पारी खेल कर टीम को संभाला। उनके आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज नाहिद अंत तक डटे रहे और नाबाद 24 रन बना कर टीम को जीता दिला कर ही वापस लौटे। बिलासपुर की और से पीयूष ठाकुर से 49 रन देकर 4 विकेट लिए।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed