सोलन: डॉ. शांडिल ने विनोद गुप्ता को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज प्रसिद्ध समाज सेवी एवं मेरिडियन कंपनी समूह के अध्यक्ष विनोद गुप्ता को यहां आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि अकस्मात निधन के समाचार से हम सभी सोलन वासी स्तब्ध हैं। हमने अपने सबसे अच्छे साथी में से एक महान इंसान को खो दिया है।
 उन्होंने कहा कि विनोद गुप्ता फार्मा जगत के विशेषज्ञ थे तथा ऊर्जावान एवं बेहद विनम्र इंसान थे। उन्होंने कहा कि स्व. विनोद गुप्ता ने निस्वार्थ भाव से समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विनोद गुप्ता द्वारा बताए गए मार्गों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डॉ. शांडिल परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतत्प परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर निगम की अध्यक्ष उषा शर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव कुमार, जतिन साहनी, पंकज सूद सहित सोलन शहर के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।