सोलन: इनर व्हील क्लब ने 7 रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को बांटे बड़े छाते

Photo of author

By Hills Post

सोलन: मित्रता और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब सोलन सिटी (डिस्ट्रिक्ट 308, चार्टर नंबर 6751) ने रविवार को शहर के डोरी दीवाल क्षेत्र में एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष चारु बंसल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़ों का काम करने वाले सात जरूरतमंद स्थानीय विक्रेताओं को बड़े छाते वितरित किए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कठिन मौसम में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले छोटे विक्रेताओं को तेज धूप और बारिश से राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष चारु बंसल ने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। वहीं, सभी लाभार्थी विक्रेताओं ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed