सोलन:  जिला सोलन पत्रकार संघ का जनरल हाउस शनिवार को प्रधान ज्ञान सुमन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें प्रधान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।  जनरल हाउस का संचालन संघ के महासचिव यशपाल कपूर ने किया। उन्होंने दो वर्षों में कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही हाउस ने 17 फरवरी को चुनाव करवाने का फैसला लिया। इन चुनावों के लिए 12 से 14 फरवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी को प्रत्याशी अपने नाम वापिस ले सकते हैं और 17 फरवरी को मतदान होगा।

जनरल हाउस में सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के दो वर्षों के कार्यों की सराहना की। साथ ही तीन सदस्यीय चुनाव समिति का चयन किया। इसमें चुनाव समिति के अध्यक्ष का जिम्मा यशपाल कपूर को दिया गया। अमित चोपड़ा व एसपी शर्मा को चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

 जनरल हाउस में भानू वर्मा, नरेश पाल, पवन ठाकुर, विशाल वर्मा, संजय हिंदवान, अमित डोभाल, मोहन चौहान, सतीश शर्मा, अमरप्रीत पुंज,रीता ठाकुर, सुखदर्शन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। साथ ही शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसमें सोलन के वरिष्ठ पत्रकार अजय भास्कर के निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई।

 जनरल हाउस मेेंं अश्विनी शर्मा, हेमंत अत्रि, तोमर ठाकुर, अनिल राजपूत. ओमप्रकाश,धर्मपाल ठाकुर, सुनील कुमार, सुनील कुमार हैप्पी,  राजेश राज सिंह, विवेक वर्मा, अशोक वर्धन, आशीष आजाद,  प्रतिभा शर्मा, पूजा वर्मा, मनप्रीत, नरेंद्र कुमार सुनील कुमार, मोहन ठाकुर, रवनीत सिंह  कमलेश कुमार, वेद प्रकाश, सुरेंद्र भट्टी, रविंद्र शर्मा समेत अन्यों ने भाग लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version