नाहन : आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगला भूड़ में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया तोमर की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। आम सभा की अध्यक्षता पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने की। इसमें सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर सोमनाथ ठाकुर का चयन किया गया।

सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सोम नाथ ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान भी शेर सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सभी सदस्यों को निर्विरोध चुनकर नई कार्यकारिणि का गठन किया किया । इसमें 20 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया । अंत में विद्यालय प्रबन्धन समिति की सदस्य ,सचिव एवं विद्यालय प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने सभी सदस्यों का नई कार्यकारिणि का गठन सर्व सम्मति से करने पर आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version