HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न
    हिमाचल

    7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न

    Hills PostBy Hills PostMarch 28, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुंदरनगर: सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2022 आज (सोमवार) सम्पन्न हो गया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 22 मार्च से आरम्भ इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल विशिष्ट मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, मंत्री और विधायक ने नगौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इससे पहले जलशक्ति मंत्री और विधायक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदर नगर से नागौण स्टेडियम तक आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए।

    बाद में, महेंद्र सिंह ठाकुर ने जवाहर मैदान में आयोजित समापन समारोह में जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत अब सुंदरनगर नगरपरिषद क्षेत्र में 24/ 7 पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। इससे सुंदरनगर वासियों को बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेलों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं।

    जलशक्ति मंत्री ने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपए की पेयजल, सिंचाई, सीवरेज की योजनाओं का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा वर्ष 2022 में हर घर को नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा।साथ ही मंत्री ने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट निचले हिमाचल के क्षेत्रों में बहुत अच्छी योजना के रूप में साबित हुआ है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निचले हिमाचल के 7 जिलों में लगभग 1688 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

    सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने अपने संबोधन में कहा की खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सुंदरनगर में 12 करोड़ की लागत से इंदौर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के छूटे हुए घरों के लिए 20 करोड़ की लागत से सीवरेज का कार्य किया जा रहा है। नागौण खड में 25 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनकर तैयार है ,जिससे शहर में पेयजल की बेहतर सुभिधा मिलेगी इस योजना का शीघ्र ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है।

    सुंदरनगर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने स्वागत संबोधन किया।राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए आयोजित ‘सुकेत कुमार प्रतियोगिता’ के विजेता व उपविजेता तथा ‘सुकेत केसरी’ के विजेता व उपविजेता पहलवानों को मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा, कुश्ती प्रतियोगिता संयोजक एवं तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश चंद शर्मा, खेल प्रतियोगिता आयोजक अनिल गुलेरिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022

    जलशक्ति मंत्री ने किया उप तहसील बगशाड़ का शुभारंभ

    May 16, 2022

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.