HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»त्रिलोक ठाकुर को निर्विरोध चुना महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष
    सोलन

    त्रिलोक ठाकुर को निर्विरोध चुना महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष

    Hills PostBy Hills Postसितम्बर 4, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को सोलन जिला के कंडाघाट में संपन्न हुए। आम सभा ने कर्मचारी नेता त्रिलोक ठाकुर को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।

     इसके अलावा मनीष गुलेरिया को महासचिव व रविन्द्र मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। महासंघ के चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त सुपरिटेंडेंट ग्रेड-1 प्रेम चंद मस्ताना और ग्रेड-2 दीप राम शर्मा की देखरेख में हुए। इस चुनाव में महासंघ केरिकार्ड कर्मचारी पहुंचे। आमसभा में 12 जिला के 400 लोगों ने भाग लिया। शेष पदों पर नियुक्ति का अधिकार चुने हुए पदाधिकारियों को दिया गया।

     क्या कहा नवनियुक्त अध्यक्ष ने…

    हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा की भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर संघ के लिए कार्य करना है। कर्मचारियों की मांगो को सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाना मकसद है। उन्होंने कहा की कर्मचारी संघ प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदलती है। इस दफा संघ के चुनाव ने शांति व एकता का संदेश दिया है। हर जिला ने एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा की जो मौका सभी साथियों ने दिया उसे जिम्मवारी के तौर पर निभाया जाएगा। प्रदेश के 45 हजार से अधिक सदस्यों के हितों को ध्यान में रख कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की कर्मचारी संघ का अपना एक इतिहास रहा है। सभी अध्यक्ष अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य कर आगे बढे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    ठाकुर ने कहा की कर्मचारियों की बहुत सी मांगे है। आगामी आम बैठकों में इस पर विचार विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में कर्मचारी संघ की राजनीति बदलने वाली है। उन्होंने विश्वास दिलाया की सभी कर्मचारियों को एकजुट कर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। संघ में सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित कर कर्मचारी एकता में मजबूती लाई जाएगी। इतना ही नही अध्यक्ष ने मंच से खुले तौर पर कहा की हम खुली विचारधारा रख आगे बढ़ रहे है। विघटनकारी सोच को भी साथ लेकर नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। अध्यक्ष चुनने के बाद सभी कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023

    टीबी को हराकर हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में लगे अनिल ठाकुर

    सितम्बर 6, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.