श्री रेणुका जी: सिरमौर पुलिस द्वारा अभी हाल में श्री रेणुका जी से लगभग 26 कि. मी. दूर बेचड का बाग से संरक्षित वन्य प्राणी (तेंदुए) की खाल बरामद की गई थी | इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियन 1972 की धारा 51 के तहत थाना श्री रेणुका जी में मुकदमा भी दर्ज कर किया गया था और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था |

अब पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियन के अंतर्गत दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है | बताया जाता है कि यह दोनो व्यक्ति जिला सिरमौर की तहसील पच्छाद व तहसील ददाहू के रहने वाले हैं | पुलिस ने छानबीन में इन दोनो व्यक्तियों की तेंदुए की खाल की तस्करी में संलिप्तता पाई है तथा दोनो ही आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय सिरमौर से जमानत के बाद यह आदेश दिया गया है कि यह दोनों पुलिस की छानबीन में शामिल रहेंगे | डीएसपी शक्ति सिंह ने गिरफ़्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में छानबीन जारी है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version