नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी तेल अब अमेरिकी बंदरगाहों पर नहीं उतरने दिया जाएगा | राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर हमला करने की प्रतिक्रया में रूस को दंडित करने की मंशा से यह कार्रवाई अमेरिकी टाईम के अनुसार आज मंगलवार की सुबह रूसी तेल के अमेरिकी में आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा, हम रूसी तेल, गैस और ऊर्जा के सभी साधनों के आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस प्रतिबंध के बाद अब रूसी तेल अमेरिकी बंदरगाहों पर नहीं उतरने दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग पुतिन को इस तरह एक शक्तिशाली झटका देंगे। ऐसा अनुमान है कि अमेरिकी प्रतिबंध के बाद अमेरिका और अन्य देशों में भी तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version