एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल छोगटाली में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

Photo of author

By Hills Post

राजगढ़: जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल, छोगटाली में आज गांधी जयंती अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीतिका चौधरी ने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्रों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के महान आदर्शों पर चलने की गहरी प्रेरणा दी। इस अवसर पर एस.एम.सी. अध्यक्ष श्रीमती अमिता चौधरी, महिंद्रा फाइनेंस के मैनेजर प्रदीप ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंदर ठाकुर और चेयरमैन जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय के इन सुंदर आयोजनों और बच्चों के प्रयासों की भूरी-भूूरी सराहना की।

इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों, शानदार नृत्यों और लघु नाटिकाओं से युक्त एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का गान किया गया और सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।