सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए समाज को प्रेम, समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरा ठाकुर और सीईओ डॉ. संजीव मेनरा ने सभी को गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे, सद्भावना और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन के माध्यम से सभी को गुरु नानक देव जी के संदेश “नाम जपो, किरत करो और लंगर छको” को अपने जीवन में आत्मसात करने की सीख दी गई।