कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च, वोट चोरी और पेपर लीक के उठाए मुद्दे

Photo of author

By Hills Post

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस ने गुरुवार को ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला। इस मार्च में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहले अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और वहां से ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर वोट चोरी और पेपर लीक के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

रिज मैदान पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने की शपथ दिलाई। इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी चेतन चौहान, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

हालांकि, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि तबीयत ठीक न होने के कारण मुख्यमंत्री इस मार्च में नहीं पहुंच पाए।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed