टैगोर इंटरनेशनल स्कूल शामती में देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Photo of author

By Hills Post

सोलन: टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शामती में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, प्रेरणादायक भाषणों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया और समूचा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों, तिरंगे की आन-बान-शान के सम्मान और राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।