नाहन: 14 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : विद्युत उपमंडल नाहन-1 सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर बुधवार को ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें नजदीक मशानपुरा, बस-स्टैंड, टिबड़ी मोहल्ला, चकरेड़ा कच्चा टैंक, चार्जिंग स्टेशन बस-स्टैंड के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि यह शट-डाउन मौसम अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।