नाहन: 22 जून को होने वाला बिजली कट स्थगित, अब 28 को गुल रहेगी बत्ती

नाहन : शहर और इसके साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। आगामी सोमवार, 22 जून को होने वाले शट-डाउन को अब प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह मरम्मत और रख-रखाव का कार्य रविवार, 28 जून 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दिन 33 KV गिरिनगर-नाहन लाइन और 33 KV सब-स्टेशन दो-सड़का व वहां से निकलने वाले सभी 11 KV फीडरों पर जरूरी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते नाहन शहर और आसपास के इलाकों में सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक (अथवा कार्य पूर्ण होने तक) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में संपूर्ण नाहन शहर के साथ-साथ दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सैर तथा गाड्डा आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली का यह शट-डाउन पूरी तरह से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा। विभाग ने आम जनता से इस आवश्यक रख-रखाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।