नाहन : विद्युत उप-मंडल नाहन नं.-1 के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 KV दोसड़का सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसके चलते सोमवार, 5 अक्टूबर को नाहन शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता के अनुसार, सोमवार को प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक (अथवा कार्य पूर्ण होने तक) विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस शट-डाउन के कारण पूरा नाहन शहर तथा आसपास के क्षेत्र जैसे तालों, सैन की सैर, गाड्डा, मझोली, जड़जा गांव आदि प्रभावित रहेंगे।

संतोष कुमार ने आम जनता से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।